जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर के नये उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 26 जुलाई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 666.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर चला गया था।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गईं।
डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर हो गया।
आरबीआई ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 4.61 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

