एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर पर

मुंबई, नौ अगस्त देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.53 अरब डॉलर बढ़कर 674.91 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.47 अरब डॉलर घटकर 667.38 अरब डॉलर रह गया था। वहीं 18 जुलाई को यह 670.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 592.03 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 2.40 अरब डॉलर से अधिक बढ़कर 60.09 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.16 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.62 अरब डॉलर हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).