एजेंसी न्यूज

विदेशीमुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर हुआ

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.81 अरब डॉलर बढ़कर 476.47 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था जो अब तक का रिकार्ड है।

विदेशीमुद्रा भंडार 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर हुआ

मुंबई, 24 अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 3.09 अरब डॉलर बढ़कर 479.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.81 अरब डॉलर बढ़कर 476.47 अरब डॉलर हो गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशीमुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था जो अब तक का रिकार्ड है।

वर्ष 2020-21 के दौरान देश का विदेशीमुद्रा भंडार करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा है।

भारतीय रिजर्व बैंक ताजा आंकड़ों के अनुसार 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (जो विदेशीमुद्रा का सबसे बड़ा हिस्सा हैं) 1.55 अरब डॉलर बढ़कर 441.88 अरब डॉलर के बराबर रहीं।

सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.54 अरब डॉलर बढ़कर 32.68 अरब डॉलर और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर बढ़कर 1.43 अरब डॉलर के बराबर रहा।

आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार 3.58 अरब डॉलर के पिछले स्तर पर बना रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).