जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 11 अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.71 अरब डॉलर घटकर 701.18 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.58 अरब डॉलर चढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।
भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चार अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.51 अरब डॉलर घटकर 612.64 अरब डॉलर रह गईं।
डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।
समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य चार करोड़ डॉलर घटकर 65.75 अरब डॉलर रह गया।
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.42 अरब डॉलर रह गया।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.35 अरब डॉलर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

