जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 2.94 अरब डॉलर घटक कर 535.25 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ सप्ताह लगातार बढ़ने के बाद 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.939 अरब डॉलर घटकर 535.252 अरब डॉलर रहा। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

मुंबई, 21 अगस्त भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कुछ सप्ताह लगातार बढ़ने के बाद 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.939 अरब डॉलर घटकर 535.252 अरब डॉलर रहा। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विदेशी मुद्रा भंडार सात अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.623 अरब डॉलर बढ़कर 538.191 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार 500 अरब डॉलर के पार गया था। उक्त सप्ताहांत यह 8.223 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर पर था।

केन्द्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा आस्तियों के गिरने से चौदह अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट रही। इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 74.3 करोड़ डॉलर घटकर 491.550 अरब डॉलर के बराबर रहीं। विदेशी मुद्रा आस्तियों का मूल्य डालर के प्रवाह के साथ साथ भंडार में मौजूद यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं की डॉलर के साथ विनिमय दर में उतार चढ़ा से भी प्रभावित होता है।

यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.

इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 2.19 अरब डॉलर घटकर 37.595 अरब डॉलर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार भी 20 लाख डॉलर घटकर 1.479 अरब डॉलर रह गया।

इस दौरान आईएमएफ के पास देश का मुद्रा भंडार भी 40 लाख डॉलर कम होकर 4.628 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू