एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान, ‘येलो’ अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार रात को आंधी और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है और इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान, ‘येलो’ अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, 18 जून राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार रात को आंधी और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है और इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि पूर्व में बुधवार शाम के लिए दिल्ली में मध्यम बारिश, आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है।

दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत तथा सुबह साढ़े आठ बजे 90 प्रतिशत रही।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 दर्ज की गई।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).