देश की खबरें | मुंबई में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में बुधवार को आंधी और मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 21 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में बुधवार को आंधी और मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत की वित्तीय राजधानी के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात बादलों की गरज और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश हुई।
बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी के अनुसार, महानगर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मुंबई समेत उसके उपनगरों में बारिश होने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि 20 मई को सुबह आठ बजे से 21 मई को सुबह आठ बजे के बीच 24 घंटे के भीतर शहर में 24 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि पूर्वी उपनगरों में 26 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 40 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार, 15.6 मिलीमीटर से 64.4 मिलीमीटर के बीच वर्षा को ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।
बीएमसी ने कहा कि सुबह छह बजकर चार मिनट पर 3.07 मीटर ऊंची लहरें और शाम छह बजकर 35 मिनट पर 3.79 मीटर की ऊंची लहरे उठने की संभावना है। पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट पर और रात एक बजकर 25 मिनट पर क्रमश: 1.74 मीटर तथा 1.71 मीटर नीची लहरें दर्ज किए जाने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

