मुंबई, दो जुलाई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को मुंबई और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए बृहस्पतिवार को अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि प्रशासन बेहद खराब मौसम के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर ले।
यह भी पढ़े | खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ने की संभावना कमजोर पड़ने से विदेशी तेलों में तेजी.
मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने बताया कि रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने और शनिवार को रायगढ़ में ऐसी भी बारिश होने का अनुमान है। गौरतलब है कि रत्नागिरी जिले में पिछले महीने आये चक्रवातीय तूफान निसर्ग से भी काफी नुकसान हुआ था।
उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 120 नए मामले पाए गए: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में 64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर के बीच हुई वर्षा को भारी और 115.5 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर के बीच हुई बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है।
मौसम विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY