विदेश की खबरें | अगस्त के बाद पहली बार नेपाल में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले साल अगस्त के बाद से पहली बार 24 घंटे में नेपाल में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
काठमांडू, 28 जनवरी पिछले साल अगस्त के बाद से पहली बार 24 घंटे में नेपाल में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
देश में अब तक कोविड-19 के कारण 2,020 मौतें हुई हैं।
मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बुधवार को तीन मौतें, मंगलवार को छह और सोमवार को 10 मौत होने की सूचना दी थी।
मंत्रालय ने कहा कि नेपाल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संबंधित कोई मौत नहीं हुई।
मंत्रालय ने कहा पिछले 24 घंटों में नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले आए, जिससे देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,70,588 हो गई।
बृहस्पतिवार तक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,203 है।
मंत्रालय के अनुसार, अब तक 2,65,365 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में, 296 लोगों को छुट्टी दे दी गई। नेपाल में कोविड मरीजों के ठीक होने की दर 98 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

