विदेश की खबरें | वर्ष 2002 के बाद पहली बार इजराइली टैंक कब्जे वाले वेस्ट बैंक में घुसे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकारों ने रविवार को जेनिन में कुछ टैंकों को आते देखा। जेनिन लंबे समय से इजराइल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का गढ़ रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पत्रकारों ने रविवार को जेनिन में कुछ टैंकों को आते देखा। जेनिन लंबे समय से इजराइल के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का गढ़ रहा है।

इस क्षेत्र में टैंकों की अंतिम तैनाती 2002 में की गई थी, जब इजराइल ने घातक फलस्तीनी विद्रोह का मुकाबला किया था।

इजराइल फलस्तीनी क्षेत्र पर अपनी कार्रवाई को और तेज कर रहा है और उसने कहा है कि वह हमलों में वृद्धि के बीच उग्रवाद को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है।

संघर्ष विराम समझौते के दो दिन बाद 21 जनवरी को इजराइल ने उत्तरी वेस्ट बैंक पर आक्रमण शुरू किया था। इजराइल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है।

इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि वह आगामी वर्ष तक वेस्ट बैंक के कुछ शहरी शरणार्थी शिविरों में बने रहने के लिए तैयार रहे।

काट्ज ने कहा कि उत्तरी पश्चिमी तट के तीन शिविरों से लगभग 40,000 फलस्तीनी विस्थापित हो गए हैं और अब ये खाली हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सेना को शिविरों में ‘‘लंबे समय तक रहने’’ के लिए तैयार रहना है और ‘‘निवासियों को वापस लौटने की अनुमति नहीं देनी है।’’

काट्ज ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब इजराइल फलस्तीनी क्षेत्र में आक्रमण तेज कर रहा है और गाजा युद्ध को रोकने वाला संघर्षविराम अब भी कायम है।

वेस्ट बैंक से होने वाले फलस्तीनी हमलों में भी वृद्धि हुई है और बृहस्पतिवार देर रात इजराइल में तीन खाली बसों में विस्फोट हुए, जिसे पुलिस एक संदिग्ध आतंकवादी हमला मान रही है।

गाजा में इजराइल-हमास युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है।

सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के साथ गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में 800 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी