देश की खबरें | तीव्र गति से विकास के लिए दो ‘कमल’ खिलाने होंगे: अनुराग ठाकुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि राज्य में विकास की गति तेज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव दोनों जीतने होंगे।
हमीरपुर/धर्मशाला (हिप्र), चार मई केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि राज्य में विकास की गति तेज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव दोनों जीतने होंगे।
हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर ने पन्ना प्रमुखों की एक सभा को संबोधित करते हुए लोगों से केंद्रीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़सर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आईडी लखनपाल को वोट देने का आग्रह किया।
ठाकुर ने कहा कि राज्य और विशेष रूप से हमीरपुर में विकास की गति को तेज करने के लिए चुनाव में एक के बजाय दो ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलाने होंगे।
उन्होंने यह बात हमीरपुर जिले के भोटा कस्बे में आयोजित बड़सर और भोरंज विधानसभा क्षेत्रों के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन में कही।
मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास सहित केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं।
इस बीच, धर्मशाला में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा और मौजूदा राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
शर्मा का जिक्र करते हुए, परमार ने कांग्रेस पर ‘‘बाहरी लोगों’’ को संसदीय टिकट देकर स्थानीय उम्मीदवारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री के रूप में शर्मा ने बड़े पैमाने पर हिमाचल प्रदेश के हितों की अनदेखी की थी और केवल दिल्ली की सीमा के भीतर ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

