देश की खबरें | अम्फान प्रभावित पश्चिम बंगाल की मदद को आगे आए फुटबॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के जाने माने फुटबॉलर चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे गए हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 28 मई भारत के जाने माने फुटबॉलर चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे गए हैं।

प्रभावित लोगों की मदद के लिए 38 फुटबॉलर आगे आए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: क्राइम ब्रांच ने तबलीगी जमात मामलें में 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दाखिल की 12 चार्जशीट.

खिलाड़ियों के इस समूह को ‘मानवता के खिलाड़ी’ नाम दिया गया है और इसमें सुब्रत पॉल, मेहताब हुसैन, अर्नब मंडल, सुभाशीष रॉय चौधरी, संदीप नंदी, प्रणय हलधर, प्रीतम कोटल, सौविक घोष जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

पॉल ने कहा, ‘‘प्रशंसकों का प्यार ही फुटबॉलर का जीवन होता है। हमें लगता है कि यह चक्रवाव अम्फान के प्रकोप का सामना करने वालों की मदद का समय है। संकट के समय एक-दूसरे की मदद करना ही जीवन है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और मदद करें।’’

यह भी पढ़े | तब्लीगी जमात मामला: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 541 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दायर किए 12 चार्जशीट: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राष्ट्रीय टीम के मिडफील्डर हलधर ने बताया कि प्रभावित लोगों से मिलने और उनकी मदद के लिए कुछ खिलाड़ी अम्फान प्रभावित इलाकों का दौरा करने की तैयारी में भी हैं।

हलधर ने कहा, ‘‘मैंने खबरें सुनी हैं कि कुछ लोगों ने अपने घर गंवा दिए। कइयों के खेत उजड़ गए और उनके पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो गई। हमारे में से कुछ प्रभावित इलाकों में जाएंगे और जितना संभव हो लोगों की मदद करने का प्रयास करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान