बुंदेसलीगा में फुटबॉल की वापसी, सभी की निगाहें जर्मनी पर
हालांकि बुंदेसलीगा 2 में हनोवर और डायनेमो ड्रेसडन के बीच मैच स्थगित हो गया क्योंकि ड्रेसडन की टीम को कोविड-19 के लिये हुई जांच में दो परीक्षण पॉजिटिव पाये जाने के बाद पृथकवास में रहने को कहा गया।
शीर्ष दर्जे की बुंदेसलीगा लीग भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगी जिसमें छह मैच खेले जायेंगे जबकि बुंदेसलीगा 2 इससे ढाई घंटे पहले शुरू हो गयी जिसके चार मैच कड़े स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के साथ दर्शकों के बिना शुरू हुए।
हालांकि बुंदेसलीगा 2 में हनोवर और डायनेमो ड्रेसडन के बीच मैच स्थगित हो गया क्योंकि ड्रेसडन की टीम को कोविड-19 के लिये हुई जांच में दो परीक्षण पॉजिटिव पाये जाने के बाद पृथकवास में रहने को कहा गया।
दक्षिण कोरियाई ली जाए सुंग ने दो महीने बाद शुरू हुई बुंदेसलीगा लीग का पहला गोल किया, जिससे होलस्टेन किएल को तीसरे ही मिनट में बढ़त मिल गयी। लीग मार्च के मध्य से निलंबित हो गयी थी जिसमें केवल नौ दौर ही खेले गये थे।
स्टेडियम खाली होंगे, जिसमें सिर्फ खिलाड़ियों के चिल्लाने की आवाजें और रैफरियों की सीटी की आवाज सुनाई देगी। जर्मनी में अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में कोरोना वायरस से कम मौतें हुई हैं लेकिन फिर भी दर्शकों का लौटना अब भी खतरनाक है।
‘बोरूसिया डार्टमंड’ का सामना स्थानीय प्रतिद्वंद्वी ‘शाल्के 04’ से होगा। इस मुकाबले में सामान्य तौर पर 82,000 के करीब दर्शक आते, लेकिन अब यह बिना दर्शकों के खेला जायेगा।
इंग्लैंड, इटली और स्पेन में अभी भी लीग फुटबॉल शुरू होने में एक महीना लगेगा।
दर्शकों के बिना खेले जाने वाले मैचों में चुनिंदा मीडियाकर्मी और अधिकारी ही मौजूद होंगे।
लीग के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी मास्क पहनेंगे । गोल का जश्न कोहनी टकराकर मनाया जायेगा । ना तो कोई हाथ मिलायेगा और ना गले मिलेगा । ना तो किसी टीम को घर में खेलने का फायदा मिलेगा और ना मेहमान टीम घाटे में रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

