एजेंसी न्यूज

फ्रांस में फुटबाल, रग्बी सत्र पर सितंबर तक रोक: प्रधानमंत्री

उनकी इस घोषणा का असर 29 अगस्त से नीस से शुरू होने वाले ‘टूर डी फ्रांस’ पर भी पड़ेगा जहां रेस की शुरुआत और खत्म होने वाली जगह पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा होते है।

फ्रांस में फुटबाल, रग्बी सत्र पर सितंबर तक रोक: प्रधानमंत्री

फिलिप ने फ्रांस में लॉकडाउन (बंदी) को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना के तहत घोषणा करते हुए कहा कि सितंबर तक ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं होगी जहां 5,000 से अधिक लोग इकट्ठा हो।

उनकी इस घोषणा का असर 29 अगस्त से नीस से शुरू होने वाले ‘टूर डी फ्रांस’ पर भी पड़ेगा जहां रेस की शुरुआत और खत्म होने वाली जगह पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा होते है।

फिलिप ने टेलीविजन के द्वारा फ्रांस की संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ 2019-2020 के पेशेवर खेल लीग, विशेष रूप से फुटबॉल फिलहाल फिर से शुरू नही कर सकते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं साफ करना चाहूंगा कि कोई भी बड़ा खेल आयोजन या 5,000 लोगों से अधिक का जमावड़ा करने के लिए स्थानीय पुलिस की अनुमति लेनी होगी।’’

इस घोषणा से फ्रांस की शीर्ष फुटबॉल लीग ‘लीग वन’ को जून में शुरू करने की योजना को झटका लगा है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).