जरुरी जानकारी | खाद्य वितरण सीईओ राकेश रंजन अब भी नेतृत्व दल का हिस्सा हैं: इटर्नल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इटर्नल (पुराना नाम जोमैटो) ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि उसके खाद्य वितरण प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश रंजन ने इस्तीफा नहीं दिया है।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल इटर्नल (पुराना नाम जोमैटो) ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि उसके खाद्य वितरण प्रभाग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश रंजन ने इस्तीफा नहीं दिया है।

बयान के अनुसार, कंपनी ने कहा कि नेतृत्व दल में कोई भी फेरबदल संगठनात्मक प्रभावशीलता को बहतर बनाने के प्रयासों के तहत एक मानक अभ्यास है।

रंजन के पद छोड़ने को लेकर मीडिया में आ रही खबरों के बीच शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने यह बात कही।

इटर्नल ने कहा, ‘‘ हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि राकेश रंजन ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है और वह अब भी नेतृत्व दल का हिस्सा हैं। इटर्नल ग्रुप में, नेतृत्व दल में आंतरिक फेरबदल को संगठनात्मक प्रभावशीलता को बेहतर करने के लिए कंपनी के जारी प्रयासों के हिस्से के तहत एक मानक अभ्यास माना जाता है।’’

इस महीने की शुरुआत में, खाद्य एवं किराना आपूर्ति मंच ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से अनुमोदन के बाद शेयर बाजारों में आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर ‘इटर्नल लि.’ कर लिया।

हालांकि कंपनी के खाद्य वितरण व्यवसाय का ब्रांड नाम जोमैटो ही रहेगा। ऐप पर भी यही नाम कायम रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज