एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में फूड डिलीवरी एजेंट ने महिला के साथ छेडछाड़ की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में फूड डिलीवरी एजेंट ने एक महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की, जिसके बाद उस अज्ञात एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में फूड डिलीवरी एजेंट ने महिला के साथ छेडछाड़ की, मामला दर्ज

पुणे, 14 सितंबर महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में फूड डिलीवरी एजेंट ने एक महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की, जिसके बाद उस अज्ञात एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवाड़ के वकाड इलाके में राविवार देर रात हुयी ।

पुलिस के अनुसार महिला अपने पति के साथ भोजनालय चलाती है ।

वकाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ता अपनी दुकान बंद कर पति और बेटे के साथ रात करीब पौने बारह बजे अपने घर जा रही थी, तभी मोटरसाइिकल पर सवार फूड डिलीवरी एजेंट पीछे से आया और कथित रूप से टिप्पणी की और अनुचित तरीके से उसे छुआ ।’’

उन्होंने बताया अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).