खाद्य निगम ने लॉकडाउन में समुद्री मार्ग से 8,250 टन पीडीएस अनाज अंडमान, लक्षद्वीप भेजा

  एक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के 27 दिनों के दौरान, मंगलौर बंदरगाह से लक्षद्वीप को 1,750 टन खाद्यान्न भेजा गया, जो कि 600 टन के सामान्य मासिक कोटा औसत से लगभग तीन गुना अधिक है।

जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने लॉकडाउन अवधि के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जारी करने के लिये दौरान 8,250 टन खाद्यान्न अंडमान- निकोबार और लक्षद्वीप तक समुद्री मार्ग से पहुँचाया है। खाद्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

  एक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के 27 दिनों के दौरान, मंगलौर बंदरगाह से लक्षद्वीप को 1,750 टन खाद्यान्न भेजा गया, जो कि 600 टन के सामान्य मासिक कोटा औसत से लगभग तीन गुना अधिक है।

शेष 6,500 टन खाद्यान्न, काकीनाडा बंदरगाह से पोर्ट ब्लेयर तथा अंडमान स्थित विभिन्न द्वीपों के सार्वजनिक वितरण केन्द्रों को भेजा गया है। यह मात्रा 3,000 टन के सामान्य मासिक औसत से दोगुना है।

‘लॉकडाऊन’ 24 मार्च से लगाये जाने के बाद से एफसीआई ने दो लदान करने वाले जहाजों में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को और सात छोटे जहाजों से लक्षद्वीप द्वीप समूह को भेजा है।

खाद्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘पहुंचने की कठिनाई और सीमित संपर्क मार्ग के कारण, इन द्वीप समूहों को खाद्यान्नों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन द्वीपों में पीडीएस अनाज पर लोगों की अत्यधिक निर्भरता को देखते हुए, यह सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है कि खाद्यान्न हर द्वीप में समय पर पहुंचें।’’

बयान के अनुसार, लगभग 1,100 टन खाद्यान्न पहले ही लक्षद्वीप में पीडीएस दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 5,500 टन लॉकडाउन के दौरान अंडमान और निकोबार में वितरित किए गए हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) और प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत ये खाद्यान्न वितरित किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड