देश की खबरें | मुंबई में सुबह छाया रहा कोहरा, अधिकतम तापमान में गिरावट से हुई ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण मंगलवार सुबह कोहरा छा गया और हल्की ठंड महसूस हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 दिसंबर महाराष्ट्र में मुंबई और कुछ अन्य हिस्सों में मौसम में नमी में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण मंगलवार सुबह कोहरा छा गया और हल्की ठंड महसूस हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोहरे की वजह से मुंबई और नासिक के बीच सुबह के समय यातायात आवाजाही धीमी रही, जो वाणिज्यिक वाहनों के लिए सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है।

यह भी पढ़े | Farmers Agitation: किसान आंदोलन 20वें दिन भी जारी, आज की मीटिंग में तय होगी आगे की रणनीति.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, साथ ही मौसम में नमी बढ़ने के कारण मुंबई और नासिक सहित कुछ क्षेत्रों में कोहरा छा गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा,“मध्य महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, कोंकण क्षेत्र और गोवा में सोमवार को तापमान में 3.1 से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मुंबई सहित इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई।”

यह भी पढ़े | कर्नाटक: कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस एमएलसी ने जबरदस्ती विधान परिषद के अध्यक्ष को हटाया: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि राज्य के विदर्भ क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भी अधिकतम तापमान में 1.6 से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई ।

आईएमडी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक तरफ जहां अधिकतम तापमान में गिरावट आई, वहीं मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आईएमडी ने कहा कि कोंकण क्षेत्र और गोवा में भी न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3.1 और पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार