विदेश की खबरें | दक्षिणी ईरान में आई बाढ़, कम से कम 21 लोगों की मौत
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रांत के गवर्नर युसेफ कारेगर के अनुसार, इस्ताहबन शहर में भारी बारिश के कारण रूदबल नदी ऊफान पर है।

कारेगर ने कहा कि बचाव दल ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था, लेकिन कम से कम छह लोग अब भी लापता हैं।

उन्होंने कहा कि 10 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।

सरकारी टेलीविजन के अनुसार, ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने बाढ़ पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

ईरान के मौसम विभाग ने देश भर में भारी बारिश होने की चेतावनी दी थी। उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से यह खाड़ी देश दशकों से सूखे का सामना कर रहा है।

नदी तट के पास इमारतों और सड़कों का निर्माण किये जाने से भी अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)