देश की खबरें | कर्नाटक में बाढ़ और मूसलाधार बारिश से अभी तक 3,500-4000 करोड़ रुपये का नुकसान : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने सोमवार को कहा कि एक प्रारंभिक आकलन के अनुसार कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण अभी तक 3,5000 से 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से तत्काल राहत की मांग करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 10 अगस्त राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने सोमवार को कहा कि एक प्रारंभिक आकलन के अनुसार कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण अभी तक 3,5000 से 4000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र से तत्काल राहत की मांग करेगी।

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण उनकी जगह अशोक और गृहमंत्री बासवराज बोम्मई देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये इसका आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े | लखनऊ: CM योगी आदित्यनाथ शिशु, बाल एवं किशोर कार्यक्रमों का कर हैं शुभारम्भ : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अशोक ने कहा ‘‘ हमारे अधिकारियों के आकलन के अनुसार अभी तक 3500 से 4000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है... यह पूरा आकलन नहीं है....अभी तक लगभग 80,000 एकड़ में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है, हमें अधिकारियों से सारी जानकारी मिल गई है, हम इसे प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे।’’’

प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह अभी केवल एक अनुमान है। बाढ़ से नुकसान बढ़ सकता है। हम एक तदर्थ राशि की मांग करेंगे जो तत्काल कदम उठाने और पर्याप्त सहायता प्रदान करने में मदद करे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: जल्द होगी सचिन पायलट की घर वापसी? राहुल-प्रियंका से हुई मुलाकात.

गृह मंत्री बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री को विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रधानमंत्री को स्थिति से अवगत कराएंगे और अधिक राहत राशि हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\