देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हुई, 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे 14 जिलों में 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
गुवाहाटी, 29 अगस्त असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे 14 जिलों में 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजुली नागांव, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ से 2,58,100 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
लखीमपुर में सबसे अधिक 1.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित है, इसके बाद माजुली में 57,200 से अधिक लोग और धेमाजी में लगभग 35,500 लोग प्रभावित हैं।
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में, 732 गांव जलमग्न हैं और पूरे असम में 24,704.86 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य सरकार 10 जिलों में 91 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रही है, जहां 2,180 बच्चों सहित 6,218 लोग शरण लिए हुए हैं।
जिला प्रशासन ने 2,841.07 क्विंटल चावल, दाल और नमक, 11,711.42 लीटर सरसों का तेल, 831.82 क्विंटल पशु चारा और अन्य बाढ़ राहत सामग्री वितरित की है।
बुलेटिन में कहा गया है कि बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, कोकराझार, मोरीगांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिले में बड़े पैमाने पर कटाव देखा गया है। नागांव, बारपेटा, विश्वनाथ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और लखीमपुर में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया है।
सात जिलों में बाढ़ से कुल 2,39,723 मवेशी और कुक्कुट प्रभावित हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2021 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

