देश की खबरें | महानदी का जलस्तर बढ़ने से ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महानदी का जल स्तर बढ़ने के कारण शनिवार को ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। छत्तीसगढ़ में इसके ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही हीराकुंड बांध के 44 जलद्वार खोल दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 29 अगस्त महानदी का जल स्तर बढ़ने के कारण शनिवार को ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। छत्तीसगढ़ में इसके ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही हीराकुंड बांध के 44 जलद्वार खोल दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ओडिशा में संबलपुर के पास महानदी पर बने हीराकुंड बांध के 64 जलद्वारों में से 44 को अधिकारियों ने जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए खोल दिया है।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

हीराकुंड बांध की निगरानी का काम संभालने वाले अधिकारियों ने कहा, ‘‘बांध के 40 जलद्वार शुक्रवार को खोले गए, वहीं जलाशय में पानी के भारी प्रवाह के बाद शनिवार सुबह चार और द्वार खोल दिए गए।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हीराकुंड बांध का जल स्तर बढ़कर 626.65 फुट हो गया है, जबकि जलाशय का उच्चतम स्तर 630 फुट है।

यह भी पढ़े | WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ.

उन्होंने कहा, ‘‘जल का भारी प्रवाह और जल स्तर में वृद्धि के कारण जलाशय से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।’’

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ज्योतिर्मय रथ ने कहा कि बृहस्पतिवार को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में महानदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के बाद, 8.99 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अब हीराकुंड बांध में प्रवेश कर रहा है, जबकि 7.28 लाख क्यूसेक पानी बांध के 44 जलद्वारों के माध्यम से निकाला जा रहा है।

ओडिशा की सबसे बड़ी नदी मानी जाने वाली महानदी के बेसिन क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है क्योंकि नदी का जल स्तर बढ़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

रथ ने कहा कि महानदी नदी में बाढ़ आने से पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, नयागढ़ और केंद्रपाड़ा के कुछ हिस्से सहित कई तटीय जिलों के प्रभावित होने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड