देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार जारी, 7000 अब भी प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को काफी सुधार हुआ क्योंकि पिछले 24 घंटों में प्रभावित लोगों की संख्या में आधे से ज्यादा की कमी आई है जबकि बाढ़ से प्रभावित जिलों में एक की कमी आई है। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गुवाहाटी, आठ सितंबर असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को काफी सुधार हुआ क्योंकि पिछले 24 घंटों में प्रभावित लोगों की संख्या में आधे से ज्यादा की कमी आई है जबकि बाढ़ से प्रभावित जिलों में एक की कमी आई है। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी प्रमुख सहायक नदियां भी अधिकांश बाढ़ संभावित क्षेत्रों में खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, नौ जिलों में पिछले दिन के 16,896 के आंकड़े की तुलना में अब आठ जिलों में कुल 7,005 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
दिन के दौरान बाढ़ से संबंधित किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली और बाढ़ की मौजूदा आपदा में मरने वालों की संख्या आठ पर अपरिवर्तित रही।
बुलेटिन में कहा गया है कि कुल मिलाकर 228 गांव अब बाढ़ के पानी में हैं और 11522.71 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न है।
आठ प्रभावित जिले चिरांग, दरांग, धेमाजी, गोलाघाट, होजई, कामरूप ग्रामीण, कामरूप मेट्रो और मोरीगांव हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

