देश की खबरें | असम में बाढ़ के हालात में सुधार, कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शुक्रवार को बाढ़ के हालात में और सुधार हुआ। हालांकि, राज्य के तीन जिलों में 10,000 से अधिक लोग अब भी बाढ़ संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
गुवाहाटी, 22 जुलाई असम में शुक्रवार को बाढ़ के हालात में और सुधार हुआ। हालांकि, राज्य के तीन जिलों में 10,000 से अधिक लोग अब भी बाढ़ संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को राज्य के चार जिलों के 17,200 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित रहे थे।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, कछार, मोरीगांव और तमुलपुर जिलों के 10,100 से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। कछार में 6,600 लोग, मोरीगांव में 2,600 और तमुलपुर में 900 लोग प्रभावित हैं।
पूर्वोत्तर राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन संबंधी घटनाओं में अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है।
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 44 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 210 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। इसने कहा कि प्रशासन सात राहत शिविरों का संचालन कर रहा है।
बक्सा, कामरूप और तमुलपुर में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। बुलेटिन में कहा गया है कि असम में फिलहाल कोई नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

