एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | बांग्लादेश में बाढ़ का प्रकोप जारी, खाद्य सामग्री, पेयजल को लेकर चिंता बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह मानसून शुरू होने के बाद से देश भर में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। सरकार ने लोगों को निकालने में मदद के लिए शुक्रवार को सेना की मदद ली। एकट्टॅर टीवी स्टेशन ने बताया कि लाखों लोग बिजली आपूर्ति से वंचित हैं।

विदेश की खबरें | बांग्लादेश में बाढ़ का प्रकोप जारी, खाद्य सामग्री, पेयजल को लेकर चिंता बढ़ी

अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह मानसून शुरू होने के बाद से देश भर में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। सरकार ने लोगों को निकालने में मदद के लिए शुक्रवार को सेना की मदद ली। एकट्टॅर टीवी स्टेशन ने बताया कि लाखों लोग बिजली आपूर्ति से वंचित हैं।

समाचार एजेंसी ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश’ के अनुसार, आपदा और राहत मामलों के कनिष्ठ मंत्री इनामुर रहमान ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित सुनामगंज और सिलहट जिलों में 100,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और लगभग 40 लाख लोग इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

देश की राजधानी ढाका में देश के बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र से रविवार को ताजा बयान में कहा गया है कि उत्तरपूर्वी जिलों सुनामगंज और सिलहट में बाढ़ की स्थिति अगले 24 घंटों में और खराब हो सकती है। इसने कहा कि उत्तरी बांग्लादेश की एक प्रमुख नदी तीस्ता के खतरे से निशान से ऊपर बहने की आशंका है। देश के उत्तरी जिलों लालमोनिरहाट, कुरीग्राम, नीलफामरी, रंगपुर, गैबंधा, बोगरा, जमालपुर और सिराजगंज में भी स्थिति बिगड़ सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन यह देश के मध्य क्षेत्र के लिए खतरा पैदा कर रहा है, जो बाढ़ के पानी के लिए दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का मार्ग है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि दूरदराज के इलाकों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को पीने के पानी और भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

गैर-लाभकारी विकास संगठन बीआरएसी के एक वरिष्ठ निदेशक अरिंजॉय धर ने ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में बाढ़ प्रभावितों के लिए खाद्य सामग्री वितरण सुनिश्चित करने में मदद मांगी। धर ने कहा कि उन्होंने सुनामगंज जिले में 5,000 परिवारों को खिलाने की योजना के तहत खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए सोमवार को एक केंद्र खोला, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

बीआरएसी ने कहा कि वह अकेले आपातकालीन आपूर्ति के साथ लगभग 52,000 परिवारों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। देश में अचानक आई बाढ़ से उबरने के साथ ही भारी मानसूनी बारिश के बीच शुक्रवार से आई ताजा बाढ़ ने बांग्लादेश को तबाह कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2022 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).