एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सात चरण वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान की शुरुआत के साथ सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई। निर्वाचन आयोग मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए जबकि राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए मीम का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश की खबरें | लोकसभा चुनाव की शुरुआत के साथ सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल सात चरण वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान की शुरुआत के साथ सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई। निर्वाचन आयोग मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए जबकि राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने के लिए मीम का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘इंस्टाग्राम’ से लेकर ‘एक्स’ तक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनाव की शुरुआत के साथ राजनीतिक बढ़त के लिए तीखा पोस्टर युद्ध और उससे भी अधिक कड़वा मीम युद्ध देखा जा रहा है।

डिजिटल जगत में इस मुकाबले के बीच, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव आयोजित कर रहे भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं, विशेष रूप से युवा और पहली बार के मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने के लिए मशूहर फिल्मों की चुटीली पंक्तियों या संवादों का उपयोग किया है।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए उत्साहित हैं, क्या आप भी तैयार हैं?’’

निर्वाचन आयोग ने ‘साथ चलेंगे’, ‘चुनाव 2024’, ‘चुनाव का पर्व’, ‘देश का गर्व’, ‘पहली बार के मतदाता’ जैसे हैशटैग का इस्तेमाल करने के साथ ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म के एक दृश्य के आधार पर एक मीम का इस्तेमाल किया जिसमें टैगलाइन है ‘पहली बार मतदान करने वालों के बीच उत्साह।’’

पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल और भूपेन्द्र यादव, कांग्रेस के गौरव गोगोई, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के. के. अन्नामलाई मुकाबले में हैं।

मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

जैसे ही चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हुआ, निर्वाचन आयोग के ‘एक्स’ हैंडल से कई राज्यों में मतदाताओं के मतदान केंद्रों पर कतार में खड़ा होने, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की तस्वीरें साझा की गईं। मतदान कर चुके लोगों द्वारा उंगली पर स्याही लगी तस्वीरों को भी पोस्ट किया गया।

‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में आयोग ने जनता के साथ अधिक जुड़ाव के लिए कई बार संबंधित मतदान क्षेत्र की मूल ओं का भी इस्तेमाल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).