विदेश की खबरें | मध्य चीन में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 56 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (के जे एम वर्मा)

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 23 जुलाई मध्य चीन में सदियों की सबसे भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है, जबकि पांच लोगों के लापता होने की खबर है और 10 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान जताया गया है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि करीब 1000 वर्षों में हुई सबसे भारी बारिश के कारण हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए और कुल 3,76,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि मध्य चीन के हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि पांच लोगों के लापता होने की खबर है।

सरकारी ‘चाइना डेली’ अखबार ने स्थानीय प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि आर्थिक नुकसान बढ़कर 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

करीब 1.2 करोड़ की आबादी वाले झेंगझोउ शहर में जनजीवन सामान्य हो रहा है और बचावकर्मी बाढ़ में फंसे हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं। अस्पतालों के बाढ़ में डूबने के कारण बृहस्पतिवार को अधिकारी मरीजों को बचाने के लिए रवाना हुए।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, झेंगझोउ ने अपनी आपात प्रतिक्रिया का स्तर कम कर दिया है लेकिन हेनान प्रांत के अन्य हिस्सों में अब भी बारिश कहर बरपा रही है।

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि शहर में 8,000 से अधिक सैन्य कर्मियों ने 10 अलग-अलग खतरे वाले क्षेत्रों में काम किया। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए शहर में दान केंद्र बनाए गए हैं।

इस बीच, पांच बचाव दल बाढ़ में फंसे लोगों या घायलों की मदद करने के लिए आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं और वे सड़कों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ से सड़कें नदियों में तब्दील हो गई, लोग और वाहन बह गए। बाढ़ में सैकड़ों कारें बह गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी