एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, मध्य एवं उत्तर भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई, जबकि जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच, जम्मू में 19 लोगों को डूबने से बचाया गया।

देश की खबरें | ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति, मध्य एवं उत्तर भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त ओडिशा के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई, जबकि जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मुख्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच, जम्मू में 19 लोगों को डूबने से बचाया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों में मध्य एवं उत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़े | राशिफल 28 अगस्त 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन.

वहीं, बिहार में गंगा नदी के कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण राज्य में 83.62 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार देखने को मिला। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 19 से घटकर 17 रह गई है।

यह भी पढ़े | IAF Helicopter Rescued 7 People In J&K: जम्मू कश्मीर के उझ नदी में आई बाढ़ में फंसे 7 लोगों को वायुसेना के गरुण कमांडो ने बचाया (Watch Video).

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम तक दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश भी हुई।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह थोड़ा बढ़ा और नदी अब खतरे के निशान के करीब बह रही है।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 203.68 मीटर दर्ज किया गया था, जो बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 203.77 हो गया।

इस बीच, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी है कि पूर्वी मध्य प्रदेश के चार जिलों बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह एवं सागर में अगले 24 घंटे में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार इन चार जिलों में शुक्रवार सुबह तक कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

वहीं, विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात और गोवा के दूर-दराज के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जतायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 12:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).