देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ एवं भूस्खलन का प्रकोप, एक की मौत, तीन लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ आने एवं भूस्खलन होने से सड़क संपर्क बाधित हो गया है तथा एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं तीन अन्य 18 जून से लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 20 जून अरूणाचल प्रदेश के कई जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ आने एवं भूस्खलन होने से सड़क संपर्क बाधित हो गया है तथा एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं तीन अन्य 18 जून से लापता हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन प्रभावित जिलों में सड़क संपर्क बहाल करने के लिए लगातार लगा हुआ है। रविवार को पापुम पारे जिले के युपिया में एक भयंकर भूस्खलन में 16 साल के एक किशोर की जान चली गयी। रागे हिल्ली नामक यह किशोर मोटरसाइकिल चला रहा था और वह मलबे में दब गया। बाद में वहां से उसका शव निकाला गया। वह पश्चिम सियांग जिले के केयाक सर्किल के एमजी गांव का रहने वाला था।

पश्चिम कियांग जिल से प्राप्त खबर के अनुसार एक भयंकर भूस्खलन में एक होटल ढह गया और उसके तीन कर्मचारी लापता हो गये। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मिंडू यांगोजोम ने बताया कि यह घटना कलकटांग उपसंभाग में अंगकालिंग गांव के समीप 18 एवं 19 जून की दरम्यानी रात को हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘तीनों लापता अबतक नहीं मिले हैं। उनकी तलाशी जारी है। ’’

लगातार वर्षा से राज्य के कई जिलों में सड़क संपर्क बाधित हो गया। चांगलिंग जिले में मार्घेरिटा -चांगलांग रोड, पापुम पारे में होज-पोटिन रोड, पश्चिम कामेंग में बालेमू-बोमडिला रोड तथा उपरी सुबनसिरी में अरूणाचल पार राजमार्ग तथा कई अन्य जिलों में सड़कें भूस्खलन के कारण आवाजाही के लायक नहीं हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी उपायुक्तों को किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए अलर्ट रहने को कहा है। विभाग पूर्व चेतावनी के लिए भारत मौसम विज्ञन विभाग एवं केंद्रीय जल आयोग के संपर्क भी है। सभी जिलों में प्रभावित लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए राहत केंद्र बनाये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका