जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट ने लखनऊ में खोला राज्य का पहला किराना गोदाम, सृजित होंगे 500 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्लिपकार्ट ने लखनऊ में अपना पहला किराना गोदाम शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
नयी दिल्ली, नौ नवंबर फ्लिपकार्ट ने लखनऊ में अपना पहला किराना गोदाम शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह गोदाम 50,000 वर्गफुट में है। यह सुविधा कंपनी को लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में किराना सामानों की डिलिवरी करने में सक्षम बनाएगी।
यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.
वालमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि इस गोदाम से 500 प्रत्यक्ष पैदा होंगे। साथ ही कंपनी के आपूर्ति श्रृंखला बनाने के चलते कई हजार अप्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। इसके अलावा कंपनी स्थानीय ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों, स्टाफिंग वेंडरों, सुरक्षा एजेंसियों, प्रशासनिक एवं साफ-सफाई एजेंसियों और उपभोग करने वाले आपूर्तिकर्ताओं के साथ ही काम करेगी।
बयान के मुताबिक कंपनी का किराना परिचालन स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को और लाखों उपभोक्ताओं को जोड़ने में मदद करेगा।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.
उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में गतिशील औद्योगिक नीति है जो कंपनियों को राज्य में मौजूद कारोबारी अवसरों और पारितंत्र में शामिल होने के लिए मदद करती है।’’
फ्लिपकार्ट समूह के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि राज्य में कंपनी के कई और तरह के 190 गोदाम पहले से हैं। अब अपना पहला किराना गोदाम खोलते हुए हमें काफी खुशी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)