जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट, जियो के सौदों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में उद्यम पूंजी निवेश बढ़कर 3.6 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था में नरमी के बावजूद उद्यम पूंजी कोषों का देश में निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़ा है। एक रपट के मुताबिक यह अप्रैल-जून 2020 के मुकाबले दोगुना होकर 3.6 अरब डॉलर रहा।

मुंबई, 22 अक्टूबर कोरोना वायरस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था में नरमी के बावजूद उद्यम पूंजी कोषों का देश में निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़ा है। एक रपट के मुताबिक यह अप्रैल-जून 2020 के मुकाबले दोगुना होकर 3.6 अरब डॉलर रहा।

आंकड़े जुटाने वाली परामर्शक कंपनी केपीएमजी ने इस संबंध में रपट पेश की है। कंपनी ने चालू तिमाही में उद्यम पूंजीपतियों का निवेश और बढ़ने की संभावना जतायी है।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में देशभर में लगे कड़े लॉकडाउन के बीच इन उद्यम में पूंजी लगाने वालों ने 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया था।

रपट के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में उद्यम पूंजीकोषों का निवेश सालना आधार पर कम ही रहा और अतिरिक्त तौर पर 50 करोड़ डॉलर ही देश में आए।

यह भी पढ़े | देवी मां को खुश करने के लिए महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे की चढ़ाई बलि, आरोपी मां गिरफ्तार.

सितंबर तिमाही में 3.6 अरब डॉलर में से 1.3 अरब डॉलर वालमार्ट से फ्लिपकार्ट को प्राप्त हुए। वॉलमार्ट ने अगस्त 2017 में फ्लिपकार्ट को 17 अरब डॉलर में खरीदा था।

केपीएमजी इंडिया में पार्टनर नीतीश पोद्दार ने कहा कि उद्यम पूंजीपतियों ने सबसे अधिक निवेश शिक्षा प्रौद्यागिकी क्षेत्र में किया है। समीक्षा तिमाही में इस क्षेत्र में एक के बाद एक सौदे हुए।

रपट में कहा गया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में निवेश और बढ़ने की और संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान