जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट इंडिया का 2021-22 में शुद्ध घाटा बढ़कर 3,413 करोड़ रुपये हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 3,413 करोड़ रुपये पर आ गया। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर को मिले वित्तीय आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, एक नवंबर वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया का एकीकृत शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 3,413 करोड़ रुपये पर आ गया। कारोबार आसूचना मंच टॉफलर को मिले वित्तीय आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
इसके अनुसार, आय में वृद्धि के बावजूद कंपनी का नुकसान बढ़ा है।
ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 2,445.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
समीक्षाधीन अवधि में एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़कर 3,404.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,444.8 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कंपनी की एकल और एकीकृत दोनों आधार पर शुद्ध कुल आय 18 प्रतिशत बढ़कर 51,175.7 करोड़ रुपये हो गई।
टॉफलर ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के लिए कंपनी का कुल खर्च 54,580 करोड़ रुपये रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

