एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | तूफान ‘विफा’ के कारण हांगकांग और दक्षिणी चीन में उड़ान सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग, शेन्ज़ेन, झुहाई और मकाऊ के हवाई अड्डों की वेबसाइट के अनुसार, दिन के अधिकांश समय के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं। प्रसारणकर्ता आरटीएचके के अनुसार, हांगकांग में कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए। कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं।

विदेश की खबरें | तूफान ‘विफा’ के कारण हांगकांग और दक्षिणी चीन में उड़ान सेवाएं प्रभावित
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हांगकांग, शेन्ज़ेन, झुहाई और मकाऊ के हवाई अड्डों की वेबसाइट के अनुसार, दिन के अधिकांश समय के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं। प्रसारणकर्ता आरटीएचके के अनुसार, हांगकांग में कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए। कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं।

इससे पहले, हांगकांग वेधशाला ने तूफ़ान का संकेत संख्या 10 जारी किया, जो इसकी सर्वोच्च चेतावनी थी। वेधशाला ने बताया कि तूफ़ान दोपहर में शहर के दक्षिण से गुज़रा। इस दौरान अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

हांगकांग में, सरकार ने बताया कि उसे पेड़ों के गिरने की 450 से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं। बयान में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है।

बयान में कहा गया है कि 250 से ज़्यादा लोगों ने सार्वजनिक आश्रय स्थलों में शरण ली। हांगकांग डिज़्नीलैंड और अन्य मनोरंजन पार्क बंद कर दिए गए हैं।

तूफान का नाम ‘विफा’ थाईलैंड ने रखा है। शनिवार को यह फिलीपीन और ताइवान के कुछ हिस्सों से गुजरा।

पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आने वाले तूफानों के नाम उस क्षेत्र के देशों द्वारा चुने जाते हैं।

फिलीपीन में, तूफ़ान के दौरान उत्तरी कागायन प्रांत में बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश में 43,000 लोग बाढ़, भूस्खलन के कारण सरकारी आपातकालीन आश्रयों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। अधिकारियों ने बताया कि 400 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).