एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। विमानन कंपनी इंडिगो ने विमानों का प्रस्थान और आगमन अस्थायी रूप से रोक दिया है।

देश की खबरें | घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली हवाई अड्डे में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। विमानन कंपनी इंडिगो ने विमानों का प्रस्थान और आगमन अस्थायी रूप से रोक दिया है।

‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) ने शुक्रवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

इसमें कहा गया, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’

वहीं, इंडिगो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ 6ईटी यात्रा परामर्श: कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।’’

इंडिगो ने यह भी कहा कि परिचालन पुनः शुरू होने पर भी उड़ानों में देरी हो सकती है।

वहीं, विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ ने रात एक बजकर 16 मिनट पर ‘एक्स’ पर कहा कि घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन को प्रभावित कर रही है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन का जिम्मा ‘डीआईएएल’ का है।

शुक्रवार को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में विलंब हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).