देश की खबरें | मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के 25 छात्रों को लेकर उड़ान मुंबई में उतरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के 25 छात्रों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार शाम मुंबई पहुंचा।

मुंबई, आठ मई हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के 25 छात्रों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार शाम मुंबई पहुंचा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस उड़ान की व्यवस्था महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी।

छात्रों को मणिपुर से गुवाहाटी स्थानांतरित किया गया जहां से वे मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार हुए।

सीएमओ ने कहा कि छात्रों ने सुरक्षित घर लौटने में मदद करने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

इससे पहले, उत्तर-पूर्वी राज्य में स्थिति बिगड़ने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने मणिपुर समकक्ष एन बीरेन सिंह से बात की और उनसे महाराष्ट्र के छात्रों की सुरक्षा की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में आदिवासियों द्वारा मणिपुर के दस पहाड़ी जिलों में प्रदर्शन किए जाने के बाद पिछले बुधवार को हिंसक जातीय झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\