खेल की खबरें | वॉर्नर और मार्श के शतकों के साथ रिकॉर्ड की झड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श विश्व कप के मैच में शतक जमाने वाली चौथी सलामी जोड़ी बन गए ।
बेंगलुरू, 20 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श विश्व कप के मैच में शतक जमाने वाली चौथी सलामी जोड़ी बन गए ।
दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय साझेदारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े । उनमें से कुछ इस प्रकार है ।
* यह चौथी बार है जब विश्व कप में दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जमाये हों और आस्ट्रेलिया के लिये यह पहली बार है।
* वॉर्नर और मार्श के बीच 259 रन की साझेदारी टूर्नामेंट के इतिहास में पहले विकेट के लिये दूसरी सबसे बड़ी और आस्ट्रेलिया के लिये पहली सबसे बड़ी साझेदारी है ।
* यह वॉर्नर का पाकिस्तान के खिलाफ लगातार चौथा शतक है और एक टीम के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक के विराट कोहली (वेस्टइंडीज के खिलाफ चार) के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी की ।
* वॉर्नर का विश्व कप में यह पांचवां शतक है जिन्होंने आस्ट्रेलिया के ही रिकी पोंटिंग की बराबरी की ।
* मार्श अपने जन्मदिन पर वनडे शतक जमाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए और आस्ट्रेलिया के वह पहले खिलाड़ी हैं । विश्व कप में ऐसा करने वाले वह रोस टेलर के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं ।
* विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा पांच दोहरी शतकीय साझेदारी के भारत के रिकॉर्ड की आस्ट्रेलिया ने बराबरी कर ली ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

