देश की खबरें | बहराइच में ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’ का नारा लगाने को लेकर पांच युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने जिले के रामगांव थाना अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’ का नारा लगाकर सामाजिक सौहार्द खराब करने का प्रयास करने के आरोप में पांच व्यक्तियों बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
बहराइच (उप्र), चार जून पुलिस ने जिले के रामगांव थाना अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिन्दाबाद’ का नारा लगाकर सामाजिक सौहार्द खराब करने का प्रयास करने के आरोप में पांच व्यक्तियों बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था जिससे लोगों में व्यापक आक्रोश उत्पन्न हो गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अविनाश, अजीत कुमार, विजय प्रताप, अंकुल व सतपाल के तौर पर की गई है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के कार्यालय से बुधवार शाम जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें पांच व्यक्ति कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगाते दिख रहे हैं। इसमें कहा गया है कि इन पांचों और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रामगांव थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद आम जनमानस में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया था, जिसे देखते हुए एवं मौके पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उक्त पांच युवकों को बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। बयान में कहा गया है कि बाद में उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कुछ पत्रकारों से बताया था कि थाना क्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर गांव में बागेश्वरी मंदिर की मूर्तियां खंडित करने को लेकर गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया थ कि इसके बाद इन लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

