देश की खबरें | गुरुग्राम में पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार, किशोर को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के एक गांव की झुग्गी बस्ती में एक किशोर ने कथित रूप से पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि लड़के को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।
गुरुग्राम, 24 अगस्त गुरुग्राम के एक गांव की झुग्गी बस्ती में एक किशोर ने कथित रूप से पांच वर्षीय लड़की से बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि लड़के को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार किशोर और पांच वर्षीय लड़की एक ही पड़ोस में रह रहे थे।
लड़की की मां की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार वह और उसका पति मंगलवार सुबह बेटी को घर पर अकेला छोड़कर निर्माण स्थल पर काम करने गए थे। शिकायत के अनुसार जब शाम को वे दोनों वापस लौटे तो बेटी को घायल अवस्था में पाया और उसके निजी अंगों से लगातार खून बह रहा था।
पुलिस ने कहा कि लड़की ने माता-पिता के बताया कि पड़ोस में रह रहा किशोर झुग्गी में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि लड़की को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने कहा कि बादशाहपुर थाने में मंगलवार रात यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। स्थानीय लोगों द्वारा लड़के को पहचाने जाने के बाद बुधवार को उसे पकड़ लिया गया।
बादशाहपुर के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा, ''लड़के की उम्र करीब 15 साल है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और फरीदाबाद के सुधार गृह भेज दिया गया।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

