Rajasthan: राजस्थान में कुएं में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत
राजस्थान के सिरोही जिले में घर के बाहर खेलते समय 100 फीट गहरे कुएं में गिरने से पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जयपुर, 14 फरवरी : राजस्थान के सिरोही जिले में घर के बाहर खेलते समय 100 फीट गहरे कुएं में गिरने से पांच साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि घटना डेरना गांव में बृहस्पतिवार रात को उस समय घटित हुई, जब रवि (5) नामक बच्चा अचानक कुएं में गिर गया. आबूरोड सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे. यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे राहुल और प्रियंका गांधी, 1000 कांग्रेसी भी करेंगे स्नान
उन्होंने बताया कि गांव थाने से 12 किलोमीटर दूर है. बचाव दल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

