देश की खबरें | मैसूरु सामूहिक बलात्कार मामले में तमिलनाडु के पांच श्रमिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक प्रवीण सूद ने शनिवार को कहा कि यहां पास में एक कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म में कथित रूप से शामिल पांच श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैसूरु, 28 अगस्त कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक प्रवीण सूद ने शनिवार को कहा कि यहां पास में एक कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म में कथित रूप से शामिल पांच श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पांचों श्रमिक हैं, जो अक्सर मैसूरु आते रहते हैं और बढ़ई व ड्राइविंग जैसे काम करते हैं। वे तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार उनमें से एक किशोर है, जिसकी आयु 17 वर्ष है। हालांकि, उसकी आयु की अभी पुष्टि नहीं हुई है।''

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने 24 अगस्त को मैसूरु के बाहरी इलाके में चामुडी तलहटी के पास शुरू में कॉलेज की छात्रा और उसके पुरुष मित्र को लूटने की कोशिश की और जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने कथित तौर पर छात्रा के साथ बलात्कार किया।

सूद ने कहा कि पीड़िता ने कोई जानकारी साझा नहीं की।

उन्होंने कहा, ''हमें उसके आघात के प्रति संवेदनशील होना होगा।''

उन्होंने कहा, पुलिस उसके पुरुष मित्र से जानकारी एकत्र कर सकती है, लेकिन क्योंकि वह शाम सात से आठ बजे (अंधेरे में) हुई घटना के समय बेहोश था, इसलिये सीमित जानकारी ही मिल पाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड