Test Team Announced: अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिये न्यूजीलैंड टीम में पांच स्पिनर

न्यूजीलैंड ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने एक टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम में पांच स्पिनरों को जगह दी है.

New Zealand Cricket Team (Photo: @BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने एक टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये टीम में पांच स्पिनरों को जगह दी है.अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट भारत में ग्रेटर नोएडा में नौ से 13 सितंबर तक खेला जायेगा. वहीं श्रीलंका में दो टेस्ट 18 और 26 सितंबर से शुरू होंगे.अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी कप्तान होंगे जबकि टीम में केन विलियमसन, डेवोन कोंवे, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी भी हैं. यह भी पढ़ें: ‘Chin Tapak Dam Dam’ युवराज सिंह ने शिखर धवन के सिर पर किया ‘चिन तपाक डम डम’, देखें दोनों स्टार क्रिकेटर का मजेदार वीडियो

कोच गैरी स्टीड ने कहा ,‘‘उपमहाद्वीप के टेस्ट दौरे के लिये कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं. उमस और गर्मी के अलावा पिचों को देखते हुए तेज गेंदबाजों को बाहर रहना पड़ सकता है.’’उन्होंने कहा ,‘‘ टिम और मैने इस पर बात की है और तेज गेंदबाजों के कार्यभार प्रबंधन के लिये भी यह जरूरी है जिसमें टिम भी शामिल है.’’स्पिन हरफनमौला मिचेल ब्रासवेल चोट के बाद 18 महीने बाद वापसी कर रहे हैं. उनके साथ मिचेल सेंटनेर, ऐजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स और रविंद्र स्पिन का जिम्मा संभालेंगे.

टीम :

टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, मिचेल ब्रासवेल , डेवोन कोंवे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, विल ओ रूरकी, ऐजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनेर, बेन सीयर्स, केन विलियमसन, विल यंग.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\