देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को एक अधिकारी समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 29 सितंबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को एक अधिकारी समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पांच जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब सात बजे तारेम थाना क्षेत्र के तहत तब हुई जब सीआरपीएफ की 153 बटालियन विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकली थी। यह दल चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर का था।

उन्होंने बताया कि आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा और जब वे तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों को चेहरे, आंखों और पेट के ऊपरी हिस्से में चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को यहां से करीब 430 किलोमीटर दूर राज्य की राजधानी रायपुर ले जाया गया।

घायल जवानों में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट वैद्य संकेत देवीदास, निरीक्षक संजय कुमार और कांस्टेबल बी पवन कल्याण, लोचन महतो और धोले राजेंद्र अश्रूबा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट