विदेश की खबरें | फ्रांस में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच बचावकर्मियों की मौत, एक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सवोई प्रांतीय प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम को टीम को सवोई क्षेत्र में एक प्रशिक्षण अभियान पर ले जा रहा था। हेलीकॉप्टर 1,800 मीटर (5.905 फुट) की ऊंचाई से नीचे गिरा।
सवोई प्रांतीय प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर मंगलवार शाम को टीम को सवोई क्षेत्र में एक प्रशिक्षण अभियान पर ले जा रहा था। हेलीकॉप्टर 1,800 मीटर (5.905 फुट) की ऊंचाई से नीचे गिरा।
अधिकारियों ने कहा कि जिंदा बचा सदस्य सूचना देने में सफल रहा और उसे ग्रेनोबल शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने हिंदू और ईसाई महिलाओं की चीन में ‘उप-पत्नी’ के तौर पर की मार्केटिंग.
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मौसम बहुत खराब था।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट कर बचावकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि घायल पीड़ित अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।
यह भी पढ़े | अमेरिका: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने COVID19 टीम को किया पेश, विवेकमूर्ति की खूब तारीफ की.
हादसे की जांच शुरु कर दी गई है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)