देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पांच इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार महिला नक्सली समेत पांच इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नारायणपुर, 19 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार महिला नक्सली समेत पांच इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पांच नक्सलियों दसरी ध्रुव (26), छन्नू गोटा (28), ज्योति वड्डे उर्फ कुटके (19), सीता वड्डे (19) और इरपे उर्फ सुनीता वड्डे (25) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दसरी ध्रुव पर दो लाख रूपए का इनाम है। वहीं नक्सली छन्नू गोटा, ज्योति वड्डे, सीता और इरपे पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और बड़े कैडर के नक्सलियों के आत्ससमर्पण के बाद सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से प्रभावित होकर तथा संगठन के विचारों से निराश होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक कुल 97 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

