विदेश की खबरें | स्वीडन में एक वयस्क शिक्षा केंद्र में पांच लोगों को गोली मारी गयी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्वीडिश समाचार एजेंसी ‘टीटी’ ने खबर दी कि हमलावर ने खुदकुशी कर ली। हालांकि, उसने इस खबर के सिलसिले में अपने स्रोत का खुलासा नहीं किया।

पुलिस ने तत्काल इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वह प्रेसवार्ता करने वाली है।

जिस वयस्क शिक्षा केंद्र में यह हमला हुआ, वह स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर दूर ऑरेब्रो शहर में है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जिन पांच लोगों को गोली लगी, उनमें पुलिस हमलावर को भी गिन रही है या नहीं।

यह भी तत्काल साफ नहीं है कि जो लोग घायल हुए हैं, उनके घाव कितने गंभीर हैं।

पुलिस ने कहा कि इस हिंसा में किसी अधिकारी को गोली नहीं लगी।

घटनास्थल के वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और आपात वाहन नजर आ रहे हैं। इस घटनास्थल के समीप के भवनों में विद्यार्थी रहते हैं। गोलीबारी के बाद इस शिक्षा केंद्र के अन्य हिस्सों से लोगों को निकाल लिया गया।

न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रॉमर ने बताया, ‘‘ऑरेब्रो में हिंसा की खबरें बहुत गंभीर हैं। पुलिस मौके पर है और अभियान तेजी से चल रहा है। सरकार पुलिस के साथ निकट संपर्क में है और घटनाक्रम पर करीब से नज़र रख रही है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)