एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलरामपुर में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, आठ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

देश की खबरें | बलरामपुर में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, आठ घायल

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), 15 मई उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि में देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था, तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2025 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).