Noida Road Accident: नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नोएडा (उप्र), 21 अक्टूबर : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं. एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे हुई. पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ईकोवैन में आठ लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे.’’
उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है. अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है. ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) साद मियां खान ने कहा कि कार दक्षिण दिल्ली के मदनपुर खादर से झारखंड के पलामू जा रही थी. यह भी पढ़ें : Nawaz Sharif Returns to Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ निर्वासन के 4 साल बाद लंदन से आज वतन लौटें, देखें वीडियो
पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36), विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), उनकी बेटी कुमारी ज्योति (12) और सुरेश बैठा (45) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि घायलों में उपेंद्र का बेटा सूरज (16) और विजेंद्र के बेटे आयुष (आठ) और आर्यन (10) शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

