Noida Road Accident: नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- Read in
- English
Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं. एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे हुई.
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ईकोवैन में आठ लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है. यह भी पढ़े: Karnataka Road Accident: कर्नाटक में तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोवैन में झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38) और उनका बेटा सूरज (16), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36) और विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बेटी कुमारी ज्योति (12), बेटा आर्यन (10) और आयुष (आठ) तथा सुरेश बैठा (45) सवार थे.
अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है.(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

