विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में चर्च में बंधक जैसी स्थिति में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि इंटरनेशनल पेंटकोस्टल होलिनेस चर्च में गोलीबारी की खबरें मिलने के बाद पुलिस और सैनिकों ने कार्रवाई की।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि इंटरनेशनल पेंटकोस्टल होलिनेस चर्च में गोलीबारी की खबरें मिलने के बाद पुलिस और सैनिकों ने कार्रवाई की।

बयान के अनुसार अभियान में शामिल जवानों को एक कार में चार शव मिले। एक अन्य कार में एक सुरक्षाकर्मी का शव मिला।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकाला है जिन्हें बंधक बना लिया गया था और वे लोग चर्च में ही रह रहे थे। बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों को बचाया गया है।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि चर्च के सदस्यों के बीच विवाद में सशस्त्र लोगों के एक समूह ने हमला किया। पुलिस को वहां से 30 से ज्यादा हथियार मिले हैं।

राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षा बलों की समय से कार्रवाई के कारण कई लोगों की जान बच गयी।

बयान के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में पुलिस, रक्षा बल के सदस्य भी शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\