देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ में निजी बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 27 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 20 दिसंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह विवाह समारोह से लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सवा नौ बजे मनगांव के निकट ताम्हिनी घाट पर हुई।
उन्होंने कहा कि बस पुणे के लोहेगांव से महाड के बीरवाड़ी की ओर जा रही थी।
अधिकारी ने कहा कि एक मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके बाद वाहन पलट गया।
उन्होंने कहा कि दो पुरुषों और तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घायल हुए 27 लोगों को मनगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि चार मृतकों की पहचान संगीता जाधव, गौरव दराडे, शिल्पा पवार और वंदना जाधव के रूप में हुई है जबकि एक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

